महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 445 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 445 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

ठाणे, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या यहां बढ़कर 5,34,897 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण 11 और मरीजों की मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,755 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों और संक्रमण से ठीक हो गए मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,450 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2,609 हो गई है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत