महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 489 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 489 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 3, 2021 / 04:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

ठाणे, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 489 नये मामले सामने आने के बाद यहां इस बीमारी के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5,33,536 हो गई है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये सभी मामले शुक्रवार को सामने आए थे।

संक्रमण के कारण 11 मरीजों की मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,720 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,090 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2,590 है।

भाषा

नेहा शोभना

शोभना