रायपुर में 5 नए टीआई की पदस्थापना लिस्ट जारी
रायपुर में 5 नए टीआई की पदस्थापना लिस्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है इसी के चलते आज सुबह मंत्रालय से पांच पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है.इन तबादला सूची में रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, और राजनांदगांव के टीआई के रायपुर में ट्रांसफर करने की लिस्ट निकली है ।आपको बता दें कि इस सूची को डीजीपी एएन उपाध्याय ने साइन कर जारी करी है।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में लिंगानुपात देश के सफलतम नौ राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ पहले नम्बर पर
जिन 5 नए टीआई की पदस्थापना की गयी है. उसमें टीआई सुशान्तो बनर्जी को रायगढ़ से रायपुर भेजा गया है। यदुमणि सिदार का तबादला कोरबा से रायपुर किया गया है। अरुण कुमार नेताम स्थानांतरण रायगढ़ से रायपुर किया गया है। रोहित कुमार मालेकर दुर्ग से रायपुर लाया गया है। इसी तरह अश्वनी राठौर का तबादला राजनांदगांव से रायपुर किया गया है।
वेब टीम IBC24

Facebook


