5 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करती थी महिला शिक्षक, वीडियो भी बनाया

Ads

5 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करती थी महिला शिक्षक, वीडियो भी बनाया

  •  
  • Publish Date - December 8, 2017 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

इंदौर में शुक्रवार को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। छत्रीपूरा के किड्स यूरों स्कूल की दो शिक्षिकाओं पर स्कूल की ही पांच साल की छात्रा ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बच्ची की निशानदेही और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं,इस घटना के खुलासे बाद परिजनों में इतना आक्रोश है, कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ मारपीट तक कर दी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों की हिरासत में लिया है।

कांग्रेस नेता के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तो ये हुआ

दिल को दहला देने वाली और शर्मशार कर देने वाली घटना इंदौर से सामने आई जहां महज पांच साल की एक छात्रा ने अपने प्ले स्कूल की दो शिक्षकों पर संगीन आरोप लगाए है, दरअसल, छत्रीपुरा इलाके में स्थित किड्स यूरो स्कूल में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची ने अपने ही स्कूल की दो महिला शिक्षकों पर आरोप लगाया है..कि वो उसके साथ अश्लील हरकते करती है। बच्ची पिछले कुछ दिनों से अपने परिजनों से प्रायवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत कर रही थी, जब परिजनों ने बच्ची से ठीक से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।

बच्ची ने परिजनों को बताया कि उसके स्कूल की शिक्षक अश्लील हरकते करने के साथ ही उसका वीडियों भी बनाती थी, बच्ची और परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, यहां बच्ची ने उस कमरे को भी बताया जहां उसके साथ अश्लील हरकत की जाती थी। मामले के खुलास के बाद बच्ची ने परिजनों ने आपा खो दिया और स्कूल में मौजूद शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी। 

शराब माफिया ने महिला वाॅलेंटियर के कपड़े फाड़े, नग्न कर सड़क पर घुमाया, सुनें आपबीती

पुलिस ने बच्ची और परिजनों की शिकायत पर मल्हारगंज थाने में शुन्य पर मामला दर्ज कर छत्रीपुरा थाने को मामला सौप दिया है, मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर धाराए लगाई जाएंगी। फिलहाल, पुलिस ने स्कूल की एचआर हेड रश्मी खंडेलवाल और समीक्षा नाम की शिक्षिका को हिरासत में लिया है, लेकिन जिस तरह के आरोप बच्ची ने लगाए है उसने हर उस अभिभावक को चिंता में डाल दिया है जिसने बच्चे प्ले स्कूल में पढ़ते है। 

 

वेब डेस्क, IBC24