रायपुर पुलिस कर्मियों को दिए गए 500 नग N-95 मास्क, डॉ अब्बास नकवी..विकास तिवारी और गौतम कक्कड़ की सराहनीय पहल

रायपुर पुलिस कर्मियों को दिए गए 500 नग N-95 मास्क, डॉ अब्बास नकवी..विकास तिवारी और गौतम कक्कड़ की सराहनीय पहल

रायपुर पुलिस कर्मियों को दिए गए 500 नग N-95 मास्क, डॉ अब्बास नकवी..विकास तिवारी और गौतम कक्कड़ की सराहनीय पहल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 25, 2020 9:18 am IST

रायपुर। कोरोना महामारी से मुकाबला करने हेतु रायपुर पुलिस के 500 जवानों की सुरक्षा के लिये राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी को N-95 मास्क रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अब्बास नकवी, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी व्यापार प्रकोष्ठ के गौतम कक्कड ने प्रदान किया है। इस दौरान राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा की चिकित्सक अब्बास नकवी के द्वारा की गई यह पहल बेहद सराहनीय है।

ये भी पढ़ें:कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 बस में गए डॉक्टर्स, 14 दिन क्व…

उन्होने कहा कि COVID 19 से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों को इससे बहुत बड़ी राहत मिलेगी और उनकी स्वास्थ की सुरक्षा भी होगी। श्री अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस के जवानों का भी मनोबल बढ़ता है और वह अपनी ड्यूटी और भी लगनता से करते हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने दुकान खोलने की अनुमति देने केंद्रीय गृह मंत्रालय का जत…

वहीं चिकित्सक डॉ अब्बास नकवी ने कहा कि आगामी समय में भी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की कोई भी चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता होगी तो उन्हें निशुल्क प्रदान किया जायेगा। ताकि कोरोना COVID 19 महामारी यह लड़ाई में तत्परता से जुटे रहे। डॉक्टर नकवी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कारण पूरे शहर की और पूरे प्रदेश की जनता सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में है और जो पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं उनकी जवाबदेही हमारी और आम नागरिकों की है।

ये भी पढ़ें: रिटायर हो रहे सरकारी शिक्षकों ने सेवा वृद्धि के ऑफर से किया इंकार, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com