महाराष्ट्र में ​फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में मिले 51,751 नए कोरोना मरीज, 200 से अधिक की मौत

महाराष्ट्र में ​फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में मिले 51,751 नए कोरोना मरीज, 200 से अधिक की मौत

महाराष्ट्र में ​फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में मिले 51,751 नए कोरोना मरीज, 200 से अधिक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 12, 2021 4:44 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे।

Read More: गद्दों में कपास की जगह भरा जा रहा उपयोग किया गया मास्क, पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा

विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं। राजधानी मुंबई में संक्रमण के 6893 नए मामले सामने आए और 43 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 28,34,473 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More: मोस्ट वांटेड हिड़मा…लाल आतंक का पोस्टर ब्वॉय! स्कूल छोड़ नक्सलियों की पाठशाला में करने लगा था गुरिल्ला युद्ध की पढ़ाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"