अमरावती (आंध्र प्रदेश), 20 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 54 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 70 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं ।
एक सरकारी बुलेटिन में पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.89 लाख हो गई। वहीं अब तक कुल 8,81,439 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की कुल संख्या 7,167 है।
राज्य के 12 जिलों में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या दहाई में है और विजयनगरम जिले में यह संख्या इकाई में है। पिछले 24 घंटे में चित्तूर जिले में 19 नए मामले सामने आए हैं जबकि बाकी जिलों में नए मामलों की संख्या छह से कम है।
भाषा स्नेहा उमा
उमा