राजधानी रायपुर में आज कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की कोरोना से मौत

राजधानी रायपुर में आज कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की कोरोना से मौत

राजधानी रायपुर में आज कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की कोरोना से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 25, 2020 12:50 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ अब मृतकों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश में आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से 3 एम्स और 3 मेकाहारा में भर्ती थे। एम्स प्रबंधन ने आज 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में CRPF के 4 जवान पाए कोरोना पॉजिटिव, कराया गया अस्पताल …

जानकारी के अनुसार एक मरीज कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था। दो मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे। ये मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के मुताबिक आज उपचार के दौरान इनकी सांस थम गई।

ये भी पढ़ें:27 जुलाई से 02 अगस्त तक संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन, परिवहन सेवाओं सहित इन चीजों …

राजधानी रायपुर में अकेले आज मौत की संख्या 6 हो गई है, मंगलबाज़ार के अलावा अन्य मरीज रामकुंड, नयापारा, सड्डू, कृष्णा नगर के रहने वाले थे। मृतकों में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के रहने वाले कांग्रेस नेता प्रदीप उपाध्याय भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के पिता का निधन, बसावन बघेल ने 10…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com