महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 1, 2021 / 03:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मुंबई, एक मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,61,467 हो गए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।

विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 30 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,184 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 20,30,458 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 77,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 855 नए मामले सामने आए और महामारी से चार मरीजों की मौत हो गई।

भाषा यश नरेश

नरेश