चित्रकूट उपचुनाव में 65 प्रतिशत मतदान, 12 को आएंगे नतीजे 

चित्रकूट उपचुनाव में 65 प्रतिशत मतदान, 12 को आएंगे नतीजे 

चित्रकूट उपचुनाव में 65 प्रतिशत मतदान, 12 को आएंगे नतीजे 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 9, 2017 3:54 pm IST

 

सतना। चित्रकूट उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गए। स्थानीय चुनाव अधिकारी के प्राप्त सूचना के आधार पर, खबर लिखे जाने तक  विधानसभा का मत प्रतिशत 65.7 फीसदी रहा। सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गयी है।

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग, कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर

कांग्रेस पर अपनी परंपरागत सीट बचाने का दवाब है तो वहीं भाजपा पर अपने स्टार प्रचारकों की साख बचाने का। क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले तक प्रदेश के मुख्या शिवराज सिंह चौहान खुद इस विधानसभा सीट पर प्रचार की बागडोर संभालते रहे। 

हिमाचल में 74 फीसदी मतदान, 40 दिनों के बाद आएंगे नतीजे

वैसे अभी इस बात का फैसला तो जनता ने ईवीएम को दे दिया है अब इंतजार है तो 12 नवंबर का जब ये नतीजे किसी एक पार्टी के लिए सुखद तो किसी के लिए निराशा बनकर समने आएंगे। 


लेखक के बारे में