छात्रवृत्ति घोटाले में 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहायक विकास अधिकारी और आईटीआई के प्रबंधक-संचालक भी आरोपी

छात्रवृत्ति घोटाले में 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहायक विकास अधिकारी और आईटीआई के प्रबंधक-संचालक भी आरोपी

छात्रवृत्ति घोटाले में 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहायक विकास अधिकारी और आईटीआई के प्रबंधक-संचालक भी आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 2, 2021 7:11 pm IST

मथुरा, दो जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में राज्य सरकार के आदेश पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में निलंबित किए गए पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी व उनके कार्यालय के तीन लिपिकों समेत 66 लोगों के खिलाफ सदर थाने में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर की तहरीर पर इस मुकदमे में सहायक विकास अधिकारी और आईटीआई के प्रबंधक और संचालक भी आरोपी बनाए गए हैं।

read more: नपुंसक बना देगी कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव के बाद सामने आया एक और सपा नेता क…

जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे के मुताबिक, साल 2015-2016 से 2019-2020 के बीच निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति के गबन का खेल खेला गया है। इस मामले में निलंबित पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार, वरिष्ठ लिपिक नवीन मल्होत्रा, लिपिक योगेश कुमार के अलावा 62 आईटीआई के प्रबंधकों और संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read more: 11 मई से 10वीं और 12 मई से शुरू होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, असम …

गौरतलब है कि इस मामले में बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने शासन स्तर पर छात्रवृत्ति के घोटाले की शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 दिसम्बर को मथुरा के समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक नवीन मेहरोत्रा, योगेश कुमार व सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया था। विधायक की शिकायत पर शासन स्तर पर कराई गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 23 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति फर्जी तरीके से निकाली गई। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कराई है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com