महाराष्ट्र में एक ही दिन में 500 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, 60 हजार से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि

महाराष्ट्र में एक ही दिन में 500 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, 60 हजार से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि

महाराष्ट्र में एक ही दिन में 500 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत, 60 हजार से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 22, 2021 4:04 pm IST

मुंबई:  महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, आज तक राज्य में कुल 40,94,840 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से कुल 62,479 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को संक्रमण के 68,631 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। राज्य में बुधवार को 67,468 मामले आए थे।

Read More: वन मंत्री अकबर ने की कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

अधिकारी ने बताया कि 568 लोगों की मौत में से 309 लोगों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है जबकि 158 लोगों की मौत पिछले सप्ताह हुई है, बाकी बचे लोगों की मौत दो सप्ताह पहले की है। राज्य में आज 62,298 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, अभी तक कुल 33,30,747 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्सा बढ़कर 6,99,858 हो गयी है।

Read More: BJP अजा मोर्चा ने किया राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान, कोरोना नियंत्रण में सहायता के लिए कार्यकर्ता लगाएंगे हेल्प डेस्क

प्रांतीय राजधानी मुंबई में 7,367 नए मामले आए हैं और संक्रमण से और 75 लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी तक कुल 6,09,080 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 12,583 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Read More: नक्सलियों ने जारी किया ड्रोन का वीडियो, कहा- मध्यस्थों को भेजें, प्रमाण के साथ दिखाएंगे कहां हुआ हमला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"