आज शाम 5 बजे से रायपुर में 72 घंटों का कंप्लीट लॉकडाउन, किराना और सब्जी दुकानें भी रहेंगी बंद

आज शाम 5 बजे से रायपुर में 72 घंटों का कंप्लीट लॉकडाउन, किराना और सब्जी दुकानें भी रहेंगी बंद

आज शाम 5 बजे से रायपुर में 72 घंटों का कंप्लीट लॉकडाउन, किराना और सब्जी दुकानें भी रहेंगी बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 16, 2020 1:47 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शाम 5 बजे से रविवार शाम पांच बजे तक यानि 72 घंटें का कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है, इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरतेगा। ऐसे में सभी नागरिकों को तीन दिनों तक घर में रहने की हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़ें:इंदौर जिले में 586 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या, मध्यप्रदेश में अब तक 987 मरीजों की पुष्टि

बता दें इसके पहले भी एक शनिवार रविवार यानि 48 घंटे का कंप्लीट लॉकडाउन किया गया था लेकिन पहली बार अब 72 घंटे का लॉकडाउन किया जा रहा है, इस दौरान सभी किराना और सब्जी व फल दुकानें भी बंद रहेंगी। इस लॉकडाउन से सिर्फ मेडिकल दुकानें और पेट्रोल पंप व दूध पार्लर को ही छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज, अब कुल 13 पॉजिटिव मरीजो…

प्रशासन ने साफ किया है कि इस दौरान यदि लॉकडाउन तोड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। बगैर किसी ठोस कारण व सबूत के अनावश्यक रूप से घूमने वालों को खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यों के 7 हजार श्रमिकों के खाते में सरका…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com