आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: February 6, 2021 12:44 pm IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), छह फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को 8.8 लाख से अधिक हो गई। इसके अलावा एक रोगी की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि 133 और लोग संक्रमण से उबर गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार 34,864 और जांच के साथ ही राज्य में अब तक की जा चुकी जांचों की संख्या 1.33 करोड़ से अधिक हो गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 8,88,350 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 8,80,179 लोग ठीक हो गए हैं।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,012 है।

भाषा जोहेब नीरज

नीरज


लेखक के बारे में