महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले, 54 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले, 54 और मरीजों की मौत
मुंबई, दो मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,863 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,69,330 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महामारी से 54 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,238 हो गई।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।
राज्य में अभी 79,093 मरीज उपचाराधीन हैं।
मुंबई में संक्रमण के 849 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामले बढ़कर 3,27,621 हो गए।
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


