कोविड-19 के आंध्र प्रदेश में 79 और ओडिशा में 53 नए मामले
कोविड-19 के आंध्र प्रदेश में 79 और ओडिशा में 53 नए मामले
अमरावती/भुवनेश्वर, 19 फरवरी (भाषा) कोविड-19 के आंध्र प्रदेश में 79 और ओडिशा में 53 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इन राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर क्रमश: 8,89,156 और 3,36,513 हो गई।
आंध्र प्रदेश में सरकार ने बताया कि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,167 हो गई। यहां फिलहाल 620 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 8,81,369 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चित्तूर में सबसे ज्यादा 16 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद नेल्लोर में 12 मामले सामने आए।
ओडिशा में 53 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,36,513 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,914 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नए मामलों में से 31 पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी मरीज स्थानीय संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हुए। वहीं 74 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां फिलहाल 658 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,33,888 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि 5,46,837 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को कोविड-19 के टीके लगे हैं।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


