छत्तीसगढ़ में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 441 हुई एक्टिव केस की संख्या, दिनभर में मिले 23 मरीज

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 441 हुई एक्टिव केस की संख्या, दिनभर में मिले 23 मरीज

छत्तीसगढ़ में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 441 हुई एक्टिव केस की संख्या, दिनभर में मिले 23 मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 2, 2020 4:27 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में फिर से आज 8 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें जशपुर से 5, जांजगीर-चांपा से 2 और रायगढ़ से 1 मरीज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में आज अब तक 23 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज ​मिले 15 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में 433 हुए एक्टिव…

प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 570 पहुंच गई है। आज ​मिले नए मरीजों में कोरबा से 3, बालौदाबाजार जिले से 3 और बालोद जिले से भी 3 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं एक मरीज कोरिया जिले से मिला है।  बिलासपुर से 3, मुंगेली व गरियाबंद से 1-1 मरीज की पुष्टि की गई है।  अब तक 130 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 23 जिले में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। आज कुल 9 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com