महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 818 नए मामले, छह और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 818 नए मामले, छह और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 04:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), चार मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 818 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,910 हो गई।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये सभी नए मामले बुधवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत के बाद, जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,286 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.36 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,54,092 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 95.20 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 6,532 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 46,110 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 1,205 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना