उत्तर प्रदेश में एक ट्रक से अवैध शराब के 850 कार्टन जब्त
उत्तर प्रदेश में एक ट्रक से अवैध शराब के 850 कार्टन जब्त
मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को एक ट्रक से 50 लाख रूपये मूल्य की अवैध शराब के 850 कार्टन जब्त किये गये और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शराब आगामी पंचायत चुनाव में बांटने के लिए तस्करी के माध्यम से चंडीगढ़ से लायी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने बताया कि करनाल-मेरठ राजमार्ग पर झिनझाना थानाक्षेत्र में बिडोली चौकी पर फर्जी नंबर वाला एक ट्रक पकड़ा गया ।
उन्होंने बताया कि ट्रक से अवैध शराब के 850 कार्टन बरामद किये गये। यह शराब आगामी पंचायत चुनाव में बांटने के लिए जाली कागजात के माध्यम से चंडीगढ़ से लायी जा रही थी।
पुलिस के अनुसार ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है।
भाषा
राजकुमार सुभाष
सुभाष

Facebook


