ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, मौत

ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, मौत

ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 25, 2018 10:41 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में मंगलवार दोपहर ट्रेन के बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर आजाद हिंद एक्सप्रेस खड़ी हुई थी, इसी दौरान ट्रेन के रिजर्व कम्पार्टमेंट के ऊपर अचानक एक व्यक्ति चढ़ गया। इतने में ही ट्रेन रवाना हो गई। ट्रेन जैसे ही रवाना हुई, वैसे ही ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे विस्फोट के साथ ही उसके शरीर में आग लग गई।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में कमलनाथ कैबिनेट तैयार, 28 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, देखिए 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर में उस व्यक्ति की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। यह देखकर वहां मौजूद लोग सिहर उठे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक के बारे में कोई विवरण अभी तक नहीं मिला है। पुलिस की जांच के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।


लेखक के बारे में