इंदौर का एक पत्थरबाज भी निकला कोरोना पॉजिटिव, जेल के अन्य कै​दियों पर संक्रमण का खतरा

इंदौर का एक पत्थरबाज भी निकला कोरोना पॉजिटिव, जेल के अन्य कै​दियों पर संक्रमण का खतरा

इंदौर का एक पत्थरबाज भी निकला कोरोना पॉजिटिव, जेल के अन्य कै​दियों पर संक्रमण का खतरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 11, 2020 7:47 am IST

जबलपुर। इंदौर के पत्थरबाजों में से 1 आरोपी कोरोना पॉज़िटिव निकला है, इस आरोपी को इंदौर से जबलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। इंदौर से रासुका की कार्रवाई के बाद चार आरोपी जबलपुर आए थे। यहां जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

ये भी पढ़ें:रिलायंस पॉवर प्लांट का एश डैम टूटने का मामला, 3 मजदूरों की मौत, 3 की तलाश जारी

बता दें कि इंदौर की गलती जबलपुर पर भारी पड़ती नजर आ रही है, आरोपी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद ज़िला प्रशासन की मुसीबत बढ़ गई है। सेंट्रल जेल की बैरक में बंद अन्य आरोपियों में भी संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने इंदौर में एक और डॉक्टर की ले ली जान, पूर्व CM कमलना…

अब इस मामले के सामने आने के बाद जिला और जेल प्रशासन तमाम हिदायतें बरत रहा है, कहा जा रहा है कि जबलपुर लाने वाले पुलिस कर्मियों की भी जाँच होगी। वहीं जबलपुर कलेक्टर ने इंदौर—भोपाल प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है, कोरोना प्रभावित जिलों से कैदियों को जबलपुर सेंट्रल जेल न भेजा जाएं।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में साढ़े चार सौ के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या…

बता दें कि इन पत्थरबाजों ने इंदौर में नर्स और डॉक्टर और पुलिस पर ही पत्थरबाजी कर दी थी। जिसके बाद सरकार ने जांच के बाद कार्रवाई की और इन पर रासुका लगा दिया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com