आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 80 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी

आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 80 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी

आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 80 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 31, 2020 2:08 pm IST

अमरावती, 31 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार तक 80 लाख नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है जिसमें से अब तक कुल 8,23,348 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार रात नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 2,783 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 14 और मरीजों की मौत हो गई।

बुलेटिन के अनुसार इस दौरान 3,708 मरीज ठीक हो गए।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक महामारी से 6,690 मरीजों की मौत हो चुकी है और 7,92,083 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.20 प्रतिशत है और इस महामारी से होने वाली मौत की दर 0.81 फीसदी है।

भाषा यश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में