एक ट्रक शराब जब्त! पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 320 पेटी महंगी शराब की बरामद

एक ट्रक शराब जब्त! पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 320 पेटी महंगी शराब की बरामद

एक ट्रक शराब जब्त! पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 320 पेटी महंगी शराब की बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 16, 2020 1:57 pm IST

कोरिया। कोरिया जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर पुलिस चौकी के पास से महंगी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। यह ट्रक हरियाणा से शराब लेकर आ रहा था। यहां पकड़ी गई 320 पेटी शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें:अस्पताल प्रबंधन ने बिना डिमांड खरीदी नसों को ठीक करने वाली महंगी इंजेक्शन, फूं​क दिए लाखों रुपए

मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह शराब किसकी है, ड्रायवर की तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिले में पहली बार अंग्रेजी शराब की इतनी बड़ी खेप पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: पटाखा फोड़ने को लेकर दो परिवारों में मारपीट, कारों में की तोड़फोड़,…

 

मुखबिर की सूचना पर सीएसपी चिरमिरी के नेतृत्व में पोड़ी थाना, नागपुर चौकी, खड़गवां थाना, मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इस दौरान नेशनल हाइवे और उनसे लिंक होने वाले रास्तों को सील किया गया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com