ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच
ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच
रायपुर –कल राजधानी रायपुर को शर्मशार करने वाली एक घटना देखने मिली । जहां एक पत्नी अपने पति की लाश को ठेले पर लेकर घर पहुंची थी। पूरा शहर तमाशबीन बना हुआ था। कल पुरे राजधानी में इस बात की चर्चा जोरों पर थी। हर चौक चौराहे पर एक ही बात हो रही कि जब सरकार अपने पालतू जानवर को भी गाड़ी पर बैठा कर घुमा सकती है तो फिर क्या इस प्रदेश में गरीब के लिए कोई सवेदना नहीं बची है किसी के पास। इस बात का आम नागरिकों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार से जवाब माँगा है.छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने साफ शब्दों में लिखा है ये सरकार की सवेदन हीनता का परिणाम है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है –
ओडीएफ गांव में शौचालय नहीं
मृतक को एम्बुलेंस नहीं
किसानों को बोनस नहीं
आदिवासियों को अधिकार नहीं
महिलाओं को सुरक्षा नहीं
भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं
युवाओं को रोजगार नहीं @drramansingh गवर्नमेंट में ‘गवर्नेंस’ नहीं
इसलिए अबकी बार
प्रदेश में @BJP4CGState की सरकार नहीं.— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) January 19, 2018
टी एस सिंहदेव ने रमन सरकार को निशाना साधते हुए लिखा है कि ये छत्तीसगढ़ सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है कि एक महिला को अपने पति का शव ठेले पर ले जाना पड़ा। अगर ये हालात राजधानी के AIIMS अस्पताल के हैं, तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं बाक़ी प्रदेश में क्या हाल होगा! उनके इस ट्वीट के बाद प्रदेश के बहुत से लोगो ने अपने अपने एरिया में डाक्टर की कमी ,स्कूल की कमी ,और अपने प्रदेश कमियों को बताते हुए रमन सरकार को प्रदेश के लिए दुर्गभाग्य पूर्ण कह डाला।
ये छत्तीसगढ़ सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है कि एक महिला को अपने पति का शव ठेले पर ले जाना पड़ा। अगर ये हालात राजधानी के AIIMS अस्पताल के हैं, तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं बाक़ी प्रदेश में क्या हाल होगा!https://t.co/EZnSWaRxNZ pic.twitter.com/vpaMSpNYqF
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) January 19, 2018
रमन सरकार का विकास बेहद बीमार और संवेदनहीन हो चुका है। रायपुर राजधानी में मृतक संजय शर्मा जी के शव को पैसे के अभाव में एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना सरकार के 14 वर्षों के कुशासन की सच्चाई बयान कर रही है।
रमन सरकार का विकास बेहद बीमार और संवेदनहीन हो चुका है। रायपुर राजधानी में मृतक संजय शर्मा जी के शव को पैसे के अभाव में एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना @BJP4CGState सरकार के 14 वर्षों के कुशासन की सच्चाई बयान कर रही है।@navjivanindia @INCIndia pic.twitter.com/a5LztVBEYM
— ChhattisgarhPCC (@INCChhattisgarh) January 18, 2018

Facebook


