मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: November 8, 2017 10:45 am IST

एक युवक ने आज कवर्धा स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करने की  कोशिश की इतनी बड़ी घटना होने से सीएम हाउस के बाहर  अफरातफरी मच गयी। आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति का नाम बच्चूलाल है।इस शख्स ने खुद को आग लगा कर  घटना को  अंजाम दिया है।  मिली जानकारी के मुताबिक बच्चूलाल और उसकी पत्नी सुनीता कवर्धा नगर पंचायत में पिछले आठ महीने से स्वीपर का काम करते है, आरोप है कि उन्हें 7-7 हजार रुपये मिला करते थे.. जिसमें से वो 5 हजार रुपये नगर पंचायत अध्यक्ष के पास जमा करा देते थे और हर महीने 9 हजार रुपये ही लिया करते थे। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने उस पैसे का गबन कर लिया है। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पर बच्चूलाल ने आरोप लगाते हुए सुनीता ने कहा है कि जब इस मामले में पैसे की जब लगातार मांग की जाने लगी तो एक नवंबर को नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया।  इस मामले में कई दफा बच्चू और उसकी पत्नी ने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने भी मदद नहीं की. इस घटना में बच्चू की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है कवर्धा अस्पताल में स्थिति नाजुक देखते हुए  उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है


लेखक के बारे में