फिल्मों की तरह तेज रफ्तार कार हवा में उछली, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
फिल्मों की तरह तेज रफ्तार कार हवा में उछली, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
लखनऊ, (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार पर ट्रक के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।
Read More News: धर्मांतरण का जिन्न…सियासत बनाम हकीकत! आखिर सुकमा एसपी को पत्र लिखने की जरूरत क्यों पड़ी?
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ के ग्रामीण इलाके में इटौंजा थाना क्षेत्र के टिकारी गांव के पास कुम्हरावा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
Read More News: हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, गुटखा, शराब का सेवन करके आने वालों को शादी में नो एंट्री
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक हटवा कर शव बाहर निकलवाए। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More News: Watch Video: गजब दारूबाज बंदर है यार! ठेके पर पहुंचकर सीधे मुंह अड़ाया बोतल, फिर नीट ही लगाने लगा पैग पर पैग

Facebook


