बच्ची के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 30, 2020 9:23 am IST

बिजनौर (उप्र), 30 नवंबर (भाषा) बिजनौर में एक युवक को आठ वर्षीय बच्ची का कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची रविवार शाम मोहल्ले की दुकान से दूध लेने गयी थी, तभी 19 साल का एक युवक उसे बहला फुसलाकर पास के एक जंगल में ले गया और उसने वहां उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने घर लौटकर अपने परिजन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया।

सिंह ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में