पालघर, 30 अक्टूबर (भाषा)महाराष्ट्र के पालघर जिले के विक्रमगढ़ तालुका से 32 वर्षीय एक व्यक्ति को महिलाओं के साथ बलात्कार करने और इंटरनेट पर उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवादकर ने ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने योजना बनाई और पचमड़ से आरोपी मिलिंद जादे को गिरफ्तार कर लिया ।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिलाओं बहला-फुसलाकर उनके साथ बलात्कार किया और इंटरनेट पर उनके अश्लील वीडियो अपलोड किए।
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ वालिव और विक्रमगढ़ पुलिस थानों में भादसं की धारा 376, 452, 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
भाषा
शुभांशि माधव
माधव