वेनेजुएला : भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हुई, करीब 3000 लोग घायल

Ads

वेनेजुएला : भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हुई, करीब 3000 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 06:19 PM IST

काराकस, 26 जून (एपी) वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने सरकारी और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दुनिया भर से आए बचाव दलों की अगवानी करते हुए यह जानकारी साझा की।

रोड्रिगेज ने कहा, ‘‘हम मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में दिन-रात जुटे हुए हैं।’’

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से ला गुएरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि वहां सेना तैनात कर दी गई है और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश करने के साथ-साथ भोजन और पानी भी बांट रहे हैं।

एपी धीरज अविनाश

अविनाश