मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरे होने पर जेपी नड्डा का संबोधन, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई नेता वर्चुअल रैली में जुड़े

मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरे होने पर जेपी नड्डा का संबोधन, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई नेता वर्चुअल रैली में जुड़े

मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरे होने पर जेपी नड्डा का संबोधन, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई नेता वर्चुअल रैली में जुड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 30, 2020 11:34 am IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली में संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस वर्चुअल रैली में छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता भी काफी संख्या में जुड़े। जिसमें पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनका उद्बोधन सुना।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनिटाइजर वितरण मशीन ‘जीवराखन’ का किया शुभारंभ

नेपी नड्डा के उद्बोधन के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से गर्व का अनुभव किया।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- इस फैसले से खाद की जमकर होगी कालाबाजारी, शि…

पूर्व सीएम ने कहा कि इस संदेश से देशवासियों में यह विश्वास जगा है कि “सबका साथ सबका विकास” के पथ पर हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: पांच लाख के इनामी नक्सली समेत नक्सलियों को ह​थियार सप्लाई करने वाला…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com