कांग्रेस का आदिवासी कार्ड, अमरजीत आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष और मंडावी उपाध्यक्ष
कांग्रेस का आदिवासी कार्ड, अमरजीत आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष और मंडावी उपाध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आदिवासी कार्ड खेला है। सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह झारखंड में सुशील मरांडी और महाराष्ट्र में अनाड्रो गंगराम गेदम को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में बस्तर और सरगुजा दोनों को साधने की कोशिश की गयी है। बस्तर से जहां मनोज मंडावी को एक्जक्यूटिव कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं सरगुजा से अमरजीत को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
यह भी पढ़ें – आसाराम बलात्कारी… उम्रकैद की सजा…
हालांकि आज राहुल गांधी ने आदिवासी नेशनल कांग्रेस की एक्जक्यूटिव कमेटी की भी घोषणा कर दी है । आदिवासी नेशनल एक्जक्यूटिव कमेटी में कुल 58 नेताओं को जगह दी गयी है। टीम में छत्तीसगढ़ को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गयी है। कार्यकारिणी कमेटी केचेयरमैन वी किशोर चंद्र देव होंगे, जबकि मनोज मंडावी समेत 5 लोग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा सदस्यों में रामपुकार सिंह, शिशुपाल सोरी, उर्मिला देवी भी शामिल हैं
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


