आईटीबीपी जवानों की मौत मामले में AIG CRPF की प्रेसवार्ता, कहा आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला, घटना स्थल पुलिस के कब्जे में

आईटीबीपी जवानों की मौत मामले में AIG CRPF की प्रेसवार्ता, कहा आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला, घटना स्थल पुलिस के कब्जे में

आईटीबीपी जवानों की मौत मामले में AIG CRPF की प्रेसवार्ता, कहा आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला, घटना स्थल पुलिस के कब्जे में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 4, 2019 7:27 am IST

रायपुर। आईटीबीपी जवानों के मौत मामले में AIG CRPF देवनाथ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतकों में एक हवलदार और 5 जवान शामिल हैं। उन्होने बताया कि आरोपी मसुदुल रहमान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घटना की वजह पता लगाने के निर्देश नारायणपुर एसपी को दिया गया है।

यह भी पढ़ें — ITBP में जवानों की मौत को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना, कहा- घटना की होनी चाहिए जांच

उन्होने कहा कि घटना स्थल कैम्प को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, घटना में उपयोग की गई रायफल का जब्त कर लिया गया है, वहीं घायलों को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है, एक जवान खतरे से बाहर है, दूसरे जवान की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टर शाम तक स्थिति बताएंगे।

यह भी पढ़ें — Watch Live: ITBP के जवानों में आपस में हुई फायरिंग, 5 मौत की खबर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VrYji2lrPzQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com