रायपुर-जगदलपुर विमान सेवा 15 मई के आसपास से…

रायपुर-जगदलपुर विमान सेवा 15 मई के आसपास से...

रायपुर-जगदलपुर विमान सेवा 15 मई के आसपास से…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 17, 2018 9:40 am IST

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद प्रदेश के दूसरे एयरपोर्ट जगदलपुर से भी कमर्शियल उड़ाने जल्द शुरु हो जाएगी । एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक 15 मई से जगदलपुर रायपुर के बीच हवाई सेवा शुरु होने की उम्मीद है । हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था।

यह भी पढ़ें – रमन ने आधी रात मानीं आदिवासियों की मांग,पदयात्रा कर पहुंच रहे थे राजधानी

इस एयरपोर्ट को डीजीसीए की ओर से कमर्शियल लाईंसेंस मिल चुका है। रिजनल कनेक्टिवीटी सर्विस आरसीएस के तहत जगदलपुर से रायपुर के बीच हवाई सेवा के लिए एयर उड़िसा को टेंडर अवार्ड किया गया है। एयर उड़िसा ने आरसीएस के तहत कुछ सेक्टर में अपनी सेवाएं शुरु कर दी है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यहां जल्द ही वो अपनी सेवाएं शुरु कर दें।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के एटीएम में कैश की किल्लत का इफेक्ट नहीं, बैंक अफसरों से बात करेंगे रमन

रायपुर के एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक एयर उड़िसा के अलावा दूसरी कंपनी भी चाहे तो वे जगदलपुर से अपनी उड़ान शुरु कर सकते है। लेकिन इसके लिए उन्हे सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की रियायत नहीं मिलेगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में