Vande Bharat: ऑपरेशन सिंदूर का ‘नायक’.. रामलला का सेवक, जितेंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी, क्या ट्रस्ट में अब दिखेगी पारदर्शिता?

Ayodhya Ram Mandir New CEO: 2 महीने की प्रक्रिया के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है।

Vande Bharat: ऑपरेशन सिंदूर का ‘नायक’.. रामलला का सेवक, जितेंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी, क्या ट्रस्ट में अब दिखेगी पारदर्शिता?

Ayodhya Ram Mandir New CEO/Image Credit: File

Modified Date: September 2, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: September 2, 2026 11:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2 महीने की प्रक्रिया के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है।
  • भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ये अहम जिम्मेदारी मिली है।
  • जितेंद्र मिश्रा ने बतौर एयर मार्शल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी।

Ayodhya Ram Mandir New CEO: नई दिल्ली: 5585 आवेदन, सैंकड़ो इंटरव्यू और करीब 2 महीने की प्रक्रिया के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। ये वही जितेंद्र मिश्रा हैं, जिन्होंने बतौर एयर मार्शल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम किया। इससे पहले, उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशन्स) के डिप्टी चीफ के तौर पर काम किया था। वे इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइज़ेशन और ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं। 38 साल से ज्यादा के करियर में, उन्हें 3000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइट एक्सपीरियंस है। उन्होंने 18 से ज्यादा तरह के फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं।

Ayodhya Ram Mandir New CEO:  CEO के चयन की प्रक्रिया में AI आधारित स्क्रीनिंग के साथ मैनुअल मूल्यांकन का इस्तेमाल किया गया।

आवेदनों की जांच के लिए 600 अंकों का मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था। प्रारंभिक मूल्यांकन में 3,577 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 470 या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को चयनित किया गया। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 आवेदकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की गई और अंतिम रूप से 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया गया।

Ayodhya Ram Mandir New CEO:  राम मंदिर CEO का ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब मंदिर को मिले चंदा में कथित चोरी का विवाद चल रहा है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है और ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और एक अन्य पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। नए CEO के तौर पर जितेंद्र मिश्रा के सामने ट्रस्ट में पारदर्शिता बनाने और ट्रस्ट का विश्वास फिर से पानी की चुनौती बनी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.