लैंडिंग के दौरान बिजली के पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, 64 यात्री थे सवार

लैंडिंग के दौरान बिजली के पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, 64 यात्री थे सवार

लैंडिंग के दौरान बिजली के पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान, 64 यात्री थे सवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 20, 2021 4:51 pm IST

अमरावती: विजयवाडा हवाई अड्डे पर शनिवार को ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक बोइंग विमान के रनवे पर उतरने के समय बिजली के खंभे से टकराने से उसका उसका दाहिना पंख मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 64 यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read More: क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट

हवाई अड्डे के निदेशक मधुसूदन राव के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुई जब दोहा से आ रहा यह विमान गनावरम के हवाई अड्डे पर उतरा था। यह तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली तक थी। कुल 64 यात्रियों में से 19 यात्रियों को विजयवाडा में उतरना था, शेष यात्री तिरुचिरापल्ली जा रहे थे।

Read More: महिला ने आरक्षक को सरेराह पीटा, राहत राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

विमान में यात्रा कर रहीं रेशमा ने कहा कि उतरने के समय थोड़ा का झटका लगने के कारण दहशत फैल गई थी लेकिन बाद में लैंड़िग ठीक हो गई। एक अन्य यात्री काकीनाडा की वरलक्ष्मी ने कहा, ‘‘ भगवान की कृपा से कोई अनहोनी नहीं हुई। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने कहा कि मामूली हादसा था….।’’

Read More: पैसे नहीं दिए तो आधा ऑपरेशन करके छोड़ा, सरकारी अस्पताल पर गंभीर आरोप, गरीबों के साथ कैसा अन्याय ?

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान को विजयवाडा में रोका गया है और अधिकारी आज रात 45 यात्रियों को तिरुचिरापल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक प्रबंध कर रहे हैं।

Read More: पाटन में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मड़ई का शुभारंभ, पारंपरिक खेलों ने भरा उत्साह का रंग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"