रमन सिंह को चुनौती देने रायपुर से राजनांदगांव के लिए निकले अजीत जोगी 

रमन सिंह को चुनौती देने रायपुर से राजनांदगांव के लिए निकले अजीत जोगी 

रमन सिंह को चुनौती देने रायपुर से राजनांदगांव के लिए निकले अजीत जोगी 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 10, 2018 12:20 pm IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की आर्थिक विपन्नता एवं राज्य शासन के कुशासन के प्रतीक डा. रमनसिंह को विधान सभा चुनाव में राजनांदगांव विधान सभा क्षेत्र से चुनौती व मात देने के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ एक हजार बाइक और 300 कारों के काफिले के साथ रायपुर आकाशवाणी स्थित ग्रास मेमोरियल ग्राउन्ड से राजनांदगांव की ओर कूच की है।

छगः विद्युत विभाग की लापरवाही से मातम में बदली शादी की खुशियां 

अजीत जोगी रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने ऐलान को रमन राज से मुक्ती के स्लोगन में बदल रहे है। राजनांदगांव पहुंचकर जोगी एक विशाल जन सभा को संभोदित करने वाले है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे की ने बताया कि रमन सिंह के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा के ऐतिहासिक पल का गवाह बनने छत्तीसगढ़ की 90 विधान सभाओं के सभी ब्लाकों से सभी ब्लाकों से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता, पार्टी समर्थित विधायकगण अमित जोगी, आर.के. राय, सियाराम कौशिक सहित सभी पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं विभाग प्रमुख अपने दल-बल के साथ यात्रा में शामिल हुए है। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में