अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया डिजिटल नफरत फैलाने वाला, शिवराज सरकार पर लगाए ये आरोप
अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया डिजिटल नफरत फैलाने वाला, शिवराज सरकार पर लगाए ये आरोप
भोपाल। मध्यप्रदेश दौरे पर पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी को डिजिटल नफरत फैलाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जोड़ने के लिए था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार में सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं, हर दिन बच्चियों के साथ रेप हो रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओ के खिलाफ उत्पीड़न सबसे ज्यादा है। व्यापम को लेकर यूपी तक तार जोड़े गए थे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनका नाम आप ले रहे हैं, उनसे हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हम गठबंधन के पक्ष में हैं। समाजवादी पार्टी मप्र में चुनाव जरूर लड़ेगी
यह भी पढ़ें : पति -पत्नी संबंध पर हाईकोर्ट की टिप्पणी,शारीरिक संबंध बनाने का दबाव अपराध की श्रेणी में
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के लोग समाजवादी का प्रचार कर रहे हैं। मप्र में समाजवादियों को काम करना है। इसी तरह लोकसभा में बीएसपी से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जल्द पता चल जाएगा। हम नए प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


