पहले ही दिन प्रदेश में बिक गई 25 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, अन्य दिनों से 50% ज़्यादा हुई बिक्री

पहले ही दिन प्रदेश में बिक गई 25 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, अन्य दिनों से 50% ज़्यादा हुई बिक्री

पहले ही दिन प्रदेश में बिक गई 25 करोड़ रुपए से अधिक की शराब, अन्य दिनों से 50% ज़्यादा हुई बिक्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 4, 2020 2:33 pm IST

रायपुर। लॉकडाउन 3.0 पहले ही दिन आज प्रदेश में शराब दुकान खोली गई, प्रदेश में पहले ही दिन आज 25 करोड़ रुपए से ज़्यादा की शराब बिक्री की गई है। प्रदेश की लगभग 600 दुकानों में यह बिक्री हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो अन्य दिनों की अपेक्षा 50% ज़्यादा बिक्री हुई है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के बीच 27 नायब तहसीलदारों का तबादला, देखिए सूची

बता दें कि प्रदेश में लगभग 600 दुकानों से आज शराब की बिक्री की गई, रेड जोन को छोड़कर अन्य पूरे प्रदेश में शराब दुकानें खोलने का आदेश कल ही जारी हो गया था, इसके लिए आबकारी विभाग ने तैयारियां भी की थी। आज सुबह से ही लोगों की लंबी लंबी लाइन देखी गई।

ये भी पढ़ें: रीवा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम, आज ही अस्…

प्रशासन के तमाम ​इंतजामों को धता बताते हुए लोग शराब दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाते देखे गए। इसे लेकर प्रदेश में टकराव भी देखने को मिला भाजयुमो ने शराब दुकान खोलने का विरोध किया।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रात 8 बजे बैठक,…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com