इस बांध के सभी 21 गेट खुलने से नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त, मुख्यमार्गों से टूटा संपर्क

इस बांध के सभी 21 गेट खुलने से नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त, मुख्यमार्गों से टूटा संपर्क

इस बांध के सभी 21 गेट खुलने से नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त, मुख्यमार्गों से टूटा संपर्क
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 9, 2019 12:22 pm IST

जबलपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहपुरा, बेलखेड़ा, पाटन के अनेक गावों में जलप्लावन की स्थिति निर्मित हो रही है, कई मकान जमीदोज हो गए हैं। लगातार हो रही इस बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बहुत खराब बने हुए हैं।

read more: इस बार मोदी कैबिनेट के मंत्री के बेटे ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, दरियादिली दिखाते हुए पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

जबलपुर जिले सहित बरगी बाँध के ऊपरी हिस्सों वाले जिले मण्डला डिंडौरी में भी हो रही लगातार बारिश की वजह से बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बांध प्रशासन द्वारा सभी 21 गेटों के खुलने से नर्मदा नदी उफान पर है।
बरगी बांध के 21 गेट खुलने से नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही बांध के गेट खुलने से बरगी नगर, चौरई, सहजपुरी, हरदुली, मनखेड़ी आदि गांवों का NH7 से सम्पर्क टूट गया है।

read more: पड़ोसी को नागवार गुजरा मोबाइल से तेज आवाज में बात करना, बाप-बेटे ने की पीट-पीटकर हत्या

शहपुरा थाना अंतर्गत नर्मदा नदी पर बने पुल झांसी घाट में पुल के ऊपर करीब 8 फ़ीट पानी आने से जबलपुर—नरसिंहपुर मुख्य मार्ग बंद हो गया है। साथ ही शहपुरा का चरगवां से भी मालकछार के पुल पर पानी आने से सम्पर्क टूट गया है। शहपुरा के केरपानी गांव में स्थिति बड़ी खतरनाक बनी हुई है। पूरे गांव में पानी भर चुका है।

<iframe width=”875″ height=”365″ src=”https://www.youtube.com/embed/8re-oauShZA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com