छत्तीसगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज 215 कोरोना संक्रमित आए सामने, राजधानी में 106 मरीजों की​पुष्टि, 3 लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज 215 कोरोना संक्रमित आए सामने, राजधानी में 106 मरीजों की​पुष्टि, 3 लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज 215 कोरोना संक्रमित आए सामने, राजधानी में 106 मरीजों की​पुष्टि, 3 लोगों की हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 17, 2020 3:52 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है, आज प्रदेश में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 215 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अकेले रायपुर से 106 मरीज सामने आए है। इस संक्रमितों में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कल होगा परिवहन संघ का चुनाव, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, दो पै…

इसके बाद प्रदेश में कुल 4976 संक्रमित मरीजों की संख्या हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1440 हो गई है। प्रदेश में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अब तक 3512 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से आज 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनके अलावा 3 कोरोना संक्रमित की मौत भी आज हुई है।

ये भी पढ़ें: दो IAS अधिकारियों को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार, राज्य भंडार गृह निगम…

जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है—
रायपुर- 106
दुर्ग- 23
राजनांदगांव- 18
बिलासपुर- 17
सरगुजा- 17
बालोद- 8
जांजगीर- 7
गरियाबंद- 5
जशपुर- 4
रायगढ़- 3
मुंगेली- 3
दंतेवाड़ा- 2
बलौदाबाजार- 1
धमतरी 1


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com