सभी एसपी प्रत्येक मंगलवार को सुनेंगे पुलिस कर्मियों की समस्याएं, आईजी बुधवार को
सभी एसपी प्रत्येक मंगलवार को सुनेंगे पुलिस कर्मियों की समस्याएं, आईजी बुधवार को
रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों(एसपी) को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय में स्वयं उपस्थित रहकर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
उन्होंने सभी एसपी से कहा है कि केवल उन्हीं प्रकरणों को अपनी टीम सहित आईजी या डीजीपी को भेजेंगे, जिसका समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं है। इसी प्रकार आईजी भी प्रत्येक बुधवार अपने रेंज के अधिकारी-कर्मचारी की शिकायतों का निराकरण करेंगे और जिन प्रकरणों का समाधान रेंज स्तर पर संभव नहीं है, उसे अपनी टीप सहित डीजीपी को भेजेंगे।
यह भी पढ़ें : पुरातात्विक महत्व के मंदिर से अष्ट धातु की दुर्लभ प्रतिमाएं चोरी, पखवाड़ेभर में दूसरी घटना
डीजीपी के समक्ष केवल उन्हीं प्रकरणों को प्रस्तुत किया जाएगा, जिनका समाधान जिला या रेंज स्तर पर नहीं किया जा सके। आईजी एवं एसपी द्वारा पुलिस बल के समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक संक्षिप्त टीप पुलिस महानिदेशक को हर महीने की 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।

Facebook


