डंडे से पीटकर अंधेड़ की कथित हत्‍या, छह नामजद हिरासत में

डंडे से पीटकर अंधेड़ की कथित हत्‍या, छह नामजद हिरासत में

डंडे से पीटकर अंधेड़ की कथित हत्‍या, छह नामजद हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 17, 2020 12:11 pm IST

महोबा (उप्र), 17 नवंबर (भाषा) महोबा शहर में समद नगर मुहल्ले में सोमवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस छह नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया, ‘‘शहर के समद नगर मुहल्ले में मंगलवार सुबह मूलचन्द्र कुशवाहा (45) अपने मकान में मृत पाये गये। उनके बेटे कैलाश की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मूलचन्द्र के सिर में डंडे की चोट के निशान हैं। इस सिलसिले में कैलाश की तहरीर पर मृतक के पारिवारिक छह सदस्यों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया गया है और घटना के बावत पूछताछ की जा रही है।’’

एसपी ने कहा, ‘‘घटना की वजह साफ नहीं हुई, जांच की जा रही है।’’

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में