आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त : नाराज ग्रामीणों ने जाम किया रास्ता

आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त : नाराज ग्रामीणों ने जाम किया रास्ता

आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त : नाराज ग्रामीणों ने जाम किया रास्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 22, 2021 6:15 am IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 जून (भाषा) बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में सोमवार रात अराजक तत्वों ने आम्बेडकर की प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने गड़वार-नगरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मामला दर्ज कर दोषी तत्वों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी। यादव ने बताया कि इस स्थान पर प्रतिमा को कई बार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

भाषा सं सलीम

मानसी

मानसी


लेखक के बारे में