अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस में टीएस बाबा इकलौते दावेदार, अभी से टिकट पक्की

अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस में टीएस बाबा इकलौते दावेदार, अभी से टिकट पक्की

अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस में टीएस बाबा इकलौते दावेदार, अभी से टिकट पक्की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 1, 2018 11:05 am IST

रायपुर। इस साल के आखिर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस से सरगुजा की अंबिकापुर सीट पर एक नाम की सहमति बनने की खबर है।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर सीट के लिए प्रत्याशी चयन की कवायद के बाद बूथ, सेक्टर, जोन और ब्लॉक स्तर पर सिर्फ एक ही नाम पर सहमति बन गई है। सभी स्तर पर इस बात को लेकर सहमति बनी है कि अंबिकापुर विधानसभा सीट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जो वर्तमान में भी इसी सीट से चुने गए हैं, को प्रत्याशी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने मोहम्मद अकबर को दी आरोप पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी, बनाया संयोजक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर पीसीसी को भेज दिया है। इस पर अंतिम निर्णय अब पार्टी के बड़े नेताओं को लेना है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में