संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन बढ़ोतरी पर बनी सहमति

संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन बढ़ोतरी पर बनी सहमति

संजीवनी-महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन बढ़ोतरी पर बनी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 12, 2018 4:21 am IST

रायपुर। 108 संजीवनी व 102 महतारी एक्सप्रेस के पायलट व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की हड़ताल सातवें दिन बुधवार रात को खत्म हो गई। GVK कंपनी ने वेतन में पांच फीसदी बढ़ोतरी पर सहमति जताई है। जून में रीटेंडर होगा, जिसमें काम कर रहे कर्मचारियों को रखने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें- बीजेपी की सांसदों को ताकीद- उपवास से पहले कुछ भी खाएं, लेकिन कैमरे के सामने नहीं

जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा कर्मचारियों ने की। हड़ताल को छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व बीमार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दोनों एंबुलेंस सेवा बंद होने से लोगों को अपने साधन या किराए से वाहन से अस्पताल जाना पड़ रहा था। हड़ताल के कारण गिनती की एंबुलेंस चल रही थी।

 

ये भी पढ़ें- आप के विश्वास अब नहीं रहे राजस्थान के कुमार, दीपक वाजपेयी नए प्रभारी 

इसमें भी नए अप्रशिक्षित लोग एंबुलेंस चला रहे थे। इंटरव्यू के बाद उन्हें सीधे एंबुलेंस की ड्यूटी कराई जा रही थी। अब हड़ताल खत्म होने से लोगों को पहले की तरह एबुलेंस सेवा मिलेगी। हड़ताल खत्म कराने और उनकी मांगें मनवाने का श्रेय हड़ताली कर्मचारियों ने IBC24 को दिया। आपको बता दें कि प्रदेश भर के 6000 पायलट और चिकित्सा सहायक हड़ताल पर थे, जिनकी खबर IBC24 प्रमुखता से दिखा रहा था। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में