18 अगस्त को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे अमित शाह, तैयारियों में जुटी भाजपा
18 अगस्त को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे अमित शाह, तैयारियों में जुटी भाजपा
मध्यप्रदेश में आगामी 18 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी हैं. भाजपा की प्रदेश इकाई ने शाह के कार्यालय से उनकी पसंद और नापसंद की जानकारी ले ली है. प्रदेश कार्यालय के रसोइए ही इस दौरान अमित शाह की पसंद का खाना बनाएंगे. भोजन में गुजराती के साथ मालवा के भोजन भी शामिल होंगे. हालांकि बीजेपी अभी मेन्यू को पूरा बताने से बच रही है.

Facebook


