भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर मां ने क्या कहा… सुनिए

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर मां ने क्या कहा... सुनिए

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर मां ने क्या कहा… सुनिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 16, 2018 11:26 am IST

रायपुर। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद समर्थक, कार्यकर्ताओं और परिवारवालों में खुशी का माहौल है। IBC24 की टीम ने भूपेश बघेल की माता बिन्देश्वरी देवी से खास बातचीत की। भूपेश की माता बिंदेश्वरी ने बताया कि ये भूपेश की कड़ी मेहनत का असर है जो आज मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्होंने बताया कि भूपेश बचपन से मेहनती है। पार्टी को जोड़ने और संगठित करने में भूपेश का बड़ा योगदान है। इसी का असर आज सबके सामने है।

भूपेश बघेल के घर रिश्तेदाकों के साथ कार्यकर्ता, समर्थकों का भीड़ लगा हुआ है। घर के बाहर आतिशबाजी की जा रही है। अपने नेता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर पाटन विधानसभा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूपेश बघेल 17 दिसंबर यानी कल साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे ।


लेखक के बारे में