अजीत जोगी के निर्देश पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की एक और नई पहल 

Ads

अजीत जोगी के निर्देश पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की एक और नई पहल 

  •  
  • Publish Date - February 19, 2018 / 07:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर।-इन दिनों  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कुछ न कुछ अलग करने के मूड में है कभी डिनर विथ जोगी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो अब एक नई पहल करने जा रही है प्रत्येक माह रक्तदान-महादान शिविर का आयोजन प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे, ने बताया कि  संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निर्देशानुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय विभाग प्रत्येक माह रक्तदान-महादान शिविर का आयोजन करेगी।  जिसके तहत पहली शुरुआत आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय विभाग द्वारा विभागअध्यक्ष सुनंद विश्वास के नेतृत्व में रायपुर स्थित सागौन बंगले में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े – मांदर की थाप पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ चरणदास महंत का छत्तीसगढ़ी नृत्य

 

इस  शिविर का उद्घाटन करते हुयेअजीत जोगी ने कहा कि मेरा राजनीति का प्रथम उद्देश्य ही प्रदेश में रचनात्मक कार्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ वासियों की हरसंभव मदद करना है. रक्तदान एक महादान है। इस रक्तदान के द्वारा हम अनेकों लोगों का जीवन बचा सकते हैं। नगरीय निकाय विभाग ने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। भविष्य में भी इसे प्रति माह करें ताकि समाज की एक बेहतर सेवा हो सके।

ये भी पढ़े – पीएससी परीक्षा की गड़बड़ियों उजागर करने वाली अधिकारी खुद नहीं दे पाएगी एग्जाम ?

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि आज इस रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया और पार्टी अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा ताकि समाज के उन गरीब वर्ग एवं अकस्मात दुर्घटना के शिकार हुये लोगों को मदद की जा सके। आज के इस रक्तदान शिविर में नगरीय निकाय विभाग के अध्यक्ष श्री सुनंद विश्वास, प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे, राहिल राऊफी, पप्पू अली, बंटी पवार, इस्माईल अहमद, पी.के. सरावगी, संतोष चन्द्राकर, नईम अंसारी जोहरी, सलीम भाई, दीपक बंजारे, रेहान शेख सहित 110 से अधिक लोगों ने आज रक्तदान किया।

 

वेब टीम IBC24