6900 से अधिक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जल्द, विभागों को रिक्त पदों को भरने के निर्देश जारी

Ads

6900 से अधिक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जल्द, विभागों को रिक्त पदों को भरने के निर्देश जारी

  •  
  • Publish Date - June 27, 2021 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोज़ कमाने वाले लोगों जैसे रेहड़ी पटरी वालों के परिवार को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं। जल्द ही 6,900 से अधिक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही करेंं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। 

ये भी पढ़ें: देश में देर से आएगी तीसरी लहर, ICMR ने कहा हमारे पा…

बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त रहे पदों पर प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा। 6900 से अधिक अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद शासन ने कार्यक्रम जारी किया है। एनआईसी की ओर से चयन और जिला आवंटन की सूची 26 जून को जारी की जाएगी। 28 से 29 जून तक जिलों में काउंसलिंग और दस्तावेजों की जांच होगी। 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कुछ रि​यायतों के साथ यहां 5 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉक…

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग कोरोना डेल्टा प्लस वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं उनकी जांच की जाए। कोविड डेल्टा प्लस वैरिएंट ज्यादा गंभीर संक्रमण है। डेल्टा प्लस के लिए सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी हैं। 

ये भी पढ़ें: पति बनकर बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेला बाप, लड़क…