रायपुर एयरपोर्ट के पास हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार
रायपुर एयरपोर्ट के पास हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार
कल माना थानांतर्गत ग्राम नकटी के पास एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। मौके से दोपहिया बरामद हुई थी उसी की शिनाख्ती के दौरान आज रायपुर पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस हत्या के बारे में पुलिस ने बताया की मृतक ब्याज पर उधारी देने का काम करता था.और जो आरोपी युवक है उन्होंने मृतक से ब्याज पर पैसे लिए थे उसी के लेन देन में बात बिगड़ी जो हत्या की वजह बनी। आरोपियों ने युवक की पहचान छुपाने के लिये चेहरे को पत्थरों से कुचला दिया था। ज्ञात हो की गुरुवार शाम लगभग 6 बजे नकटी के कुछ युवकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम को मृतक के शरीर पर कई घाव और पास में पत्थर पड़ा मिला। इससे माना जा रहा है कि पत्थर से कई वार किया गया है। मृतक ने नेवी ब्लू जींस व काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र लगभग 38 साल बताई गई थी.

Facebook


